Kavi Sammelan Hindi Hasya Kavita

Kavi Sammelan Hindi Hasya Kavita

Kavi Sammelan Hindi Hasya Kavita

When a poet’s livelihood is also linked to the tradition of listening and reciting poetry, Then this process itself takes the form of a Kavi Sammelan. Kavi Sammelan can take many forms depending on the language. But the most popular linguistic genre among all these is definitely Hindi Kavi Sammelan. There is also poetry at the regional level in other equivalent dialects of Hindi. And poetry conferences also take place. But no language could become as popular as Hindi. Where the tradition of writing and reciting poetry in Hindi is centuries old. There is also a rich tradition of humorous poetry(Hasya Kavita). Since Hindi is spoken and understood in all the provinces, towns and cities of India, the canvas of Hindi is much larger than other languages. Hindi has reached not only India but almost all the countries and big cities of the world.

Kavi Sammelan Hindi Kavita (Hindi Poetry)

If we talk about Kavi Sammelan, Hindi is the only language in the whole world. In which there is a tradition of listening and reciting poetry. At present, there are many Hindi poets whose popularity is more than that of a film star. Among these popular Hindi poets, anyone who listens to poetry can easily name the names of Surendra Sharma, Santosh Anand, Dr. Hariom Panwar, Shailesh Lodha, and Dr. Kumar Vishwas. Apart from this, poems of many new poets keep going viral from time to time. Through viral poetry, the poet not only becomes popular but his remuneration also increases overnight.

कवि सम्मेलन हिंदी हास्य कविता

कविता सुनने सुनाने की परम्परा में जब एक कवि की रोजी-रोटी भी जुड़ जाए तो यह प्रक्रिया ही कवि सम्मेलन का रूप ले लेती है | भाषा के आधार पर कवि सम्मेलन के अनेक स्वरुप हो सकते हैं | लेकिन इन सब में जो सबसे लोकप्रिय भाषाई विधा है वह निश्चित ही हिंदी कवि सम्मेलन है | हिंदी की अन्य समकक्ष बोलियों में क्षेत्रिय स्तर पर कविता भी होती है | और कवि सम्मेलन भी होते हैं | लेकिन कोई भी भाषा हिंदी की तरह लोकप्रिय नहीं हो पाई | जहाँ हिंदी में कविता लिखने और सुनाने की परम्परा सदियों पुरानी है | वहीँ हास्य कविता की भी एक समृद्ध परम्परा है | चूँकि हिंदी भारत के सभी प्रांतों, कस्बों और शहरों में बोली और समझी जाती है इसलिए हिंदी का केनवास अन्य भाषाओँ की अपेक्षा बहुत बड़ा है | हिंदी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों और सभी बड़े शहरों तक अपनी पहुँच बना चुकी है |

कवि सम्मेलन हिंदी कविता

अगर हम कवि सम्मेलन की बात करें तो पूरी दुनिया में हिंदी एक मात्र भाषा है | जिसमें कविता सुनने-सुनाने की परम्परा है | वर्तमान में हिंदी के बहुत से कवि ऐसे हैं जिनकी लोकप्रियता किसी फिल्म के स्टार से भी अधिक है | इन लोकप्रिय हिंदी कवियों में सुरेंद्र शर्मा , संतोष आनंद , डॉ हरिओम पँवार, शैलेश लोढ़ा, और डॉ कुमार विश्वास का नाम कविता सुनने वाला कोई भी शख़्स आसानी से बता सकता है | इसके अतिरिक्त बहुत से नए कवियों की कविताएँ समय-समय पर वायरल होती रहती हैं वायरल कविता के माध्यम से कवि न सिर्फ लोकप्रिय होता है बल्कि रातों-रात उसका पारिश्रमिक भी बढ़ जाता है |

कवि सम्मेलन हरियाणा (हरियाणवी कवि सम्मेलन)

जब हिंदी कवि सम्मेलन की बात करते हैं तो हिंदी की क्षेत्रीय बोलियों में कवि सम्मेलन पर सबसे अधिक प्रभाव हरियाणवी बोली का रहा है | खासतौर से चुटकुलों की प्रस्तुति हरियाणवी से प्रभावित रही है | आज भी हरियाणवी चुटकुले या चुटकुले सुनाने का हरियाणवी अंदाज़ देश के हर कोने में पसंद किया जाता है | वर्तमान हिंदी हास्य कवि सम्मेलन में भी कई कवि ऐसे हैं जिन पर हरियाणवी बोली का प्रभाव स्पष्ट झलकता है | और वे देश के सबसे लोकप्रिय कवियों में से हैं | सुरेंद्र शर्मा,अरुण जैमिनी और अनिल अग्रवंशी तीनों ही अलग-अलग पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं | लेकिन तीनों ही अपनी लोकप्रियता के शिखर पर हैं | तीनों की लोकप्रियता में हरियाणवी बोली का महत्वपूर्ण स्थान है |

निष्कर्ष

लेटेस्ट कवि सम्मेलन की बात करें तो एक तरफ हिंदी का विस्तार बढ़ा है दूसरी तरफ क्षेत्रीय भाषाएँ भी कवि सम्मेलन में अपनी जगह बना रही हैं | हरियाणवी के अतिरिक्त बृज भाषा के कृष्ण और राधा के प्रेम को परभाषित करते छंद और घनाक्षरी पुरे देश में बड़े मनोयोग से सुने जाते हैं | इसके अतिरिक्त भोजपुरी, बुंदेली, राजस्थानी बोलियां भी अपने-अपने क्षेत्रों में खूब सुनी जाती हैं |

Kavi Sammelan Haryana (Haryanvi Kavi Sammelan)

When we talk about Hindi Kavi Sammelan, among the regional dialects of Hindi, Haryanvi dialect has had the greatest influence on Kavi Sammelan. Especially the presentation of jokes (Chutkule)has been influenced by Haryanvi. Even today, Haryanvi jokes(Chutkule) or the Haryanvi style of telling jokes(Chutkule) is liked in every corner of the country. Even in the present Hindi Hasya Kavi Sammelan, there are many poets on whom the influence of Haryanvi dialect is clearly visible. And he is among the most popular poets of the country. Surendra Sharma, Arun Jaimini and Anil Agarvanshi all three represent different generations. But all three are at the peak of their popularity. Haryanvi dialect has an important place in the popularity of all three.

Conclusion

Talking about the latest Kavi Sammelan, on one hand the expansion of Hindi has increased and on the other hand regional languages ​​are also making their place in the Kavi Sammelan. Apart from Haryanvi, the verses and Ghanakshari of Brij language (dialect) defining the love of Krishna and Radha are heard with great interest in the entire country. Apart from this, Bhojpuri, Bundeli, Rajasthani dialects are also heard widely in their respective areas.