Kavi Sammelan Hasya Ras

Kavi Sammelan Hasya Ras

As soon as the thought of a Kavi Sammelan comes to the mind of a common listener. A faint smile emerges in his mind and heart. Humour has become synonymous with the present Kavi Sammelan. In any event related to the Kavi Sammelan, humour is the first priority. When any person or institution plans a Kavi Sammelan, it is natural to have the name of comic poets in his mind. The present Kavi Sammelan getting the name of Hasya Kavi Sammelan is part of the same process. The journey of Kavi Sammelan in the last thirty years has seen many ups and downs. The Kavi Sammelan has also seen the time of Corona. When most poets have conveyed poetry to the audience through different platforms of social media.

कवि सम्मेलन हास्य रस

एक आम श्रोता के मन में जैसे ही कवि सम्मेलन का ख्याल आता है | एक हलकी सी हँसी-मुस्कराहट उसके दिलो-दिमाग में उभरने लगती है | हास्य-रस वर्तमान कवि सम्मेलन का पर्याय बन चूका है | कवि सम्मेलन से जुड़ा कोई भी इवेंट हो उसमें हास्य-रस पहली प्राथमिकता रहती है | कोई भी व्यक्ति या संस्थान जब कवि सम्मेलन प्लान करता है तो उसके जहन में हास्य कवियों का नाम आना स्वाभाविक है | वर्तमान कवि सम्मेलन को हास्य कवि सम्मेलन का नाम मिलना उसी प्रक्रिया का हिस्सा है | पिछले करीब तीस वर्षों की कवि सम्मेलन की यात्रा में कई उतार-चढाव आये हैं | कवि सम्मेलन ने कोरोना का समय भी देखा है | जब अधिकतर कवियों ने सोशल मिडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म के माध्यम से कविता को श्रोताओं तक पहुँचाया है |

हिंदी कविता

हिंदी कविता और कवि सम्मलेन अब एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं | हिंदी कविता अब सिर्फ पढ़े जाने तक सीमित नहीं है | सोशल मिडिया के माध्यम से कवि सम्मेलन लोगों तक पहुँच रहा है | कवि सम्मेलन के वीडियों वो लोग भी सुन लेते हैं जो शायद कभी जीवन में कवि सम्मेलन सुनने न गए हों | इससे हिंदी कविता की लोकप्रियता में निश्चित रूप से इजाफा होता है | सोशल मिडिया के अतिरिक्त टेलीविज़न पर कविता से जुड़े अनेक कार्यक्रम समय-समय पर प्रसारित होते रहते हैं | इन सब प्रयासों ने हिंदी कविता को आम भारतीय तक पहुँचाया है |

हास्य कविता

हिंदी में कविता लेखन की परम्परा वर्षों पुरानी है | विसंगतियों और कुरुतिओं पर व्यंग करती हुई हास्य-व्यंग कविता लेखन का इतिहास भी सदियों पुराना है | आज से लगभग तीस चालीस वर्ष पहले लिखी जाने वाली हास्य कविता छंदबद्ध होती थी | लेकिन वक़्त के साथ कविता के बहुत से अन्य स्वरुप हास्य कविता में शामिल होते चले गए | अब न सिर्फ हिंदी खड़ी बोली बल्कि हिंदी की अन्य समानांतर भाषाएँ जैसे हरियाणवी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, बुंदेली, भोजपुरी एवं ब्रिज भाषा में भी हास्य कविता मंच की यात्रा कर रही है |

निष्कर्ष

हिंदी कवि सम्मेलन की लोकप्रियता में हास्य कविता का योगदान निश्चित रूप से अवस्मरणीय है | कवि सम्मेलन अपनी श्रेष्ठतम कविताओं के कारण समाज के उच्चवर्ग तक पहुँचा है | लेकिन कवि सम्मेलन को आम आदमी तक पहुँचाने काम साधारण हास्य कविताओं ने किया है | वो कवितायेँ जो कवि सम्मेलन के बाद शायद ही किसी को याद रहती हों लेकिन उस कविता के द्वारा हिर्दय में उठने वाली गुदगुदी का अहसास देर तक रहता है | और यही अहसास कवि सम्मेलन को लोकप्रिय बनाता है

Hindi Poetry

Hindi poetry and Kavi Sammelan have now become synonymous with each other. Hindi poetry is no longer limited to just being read. Hasya Kavi Sammelan is reaching out to people through social media. The videos of the Hasya Kavi Sammelan are also heard by those people who may have never gone to listen to the Kavi Sammelan in their life. This definitely increases the popularity of Hindi poetry. In addition to social media, many programs related to poetry are broadcast from time to time on television. All these efforts have made Hindi poetry reach the common Indian.

Hasya Kavita

The tradition of writing poetry in Hindi is years old. The history of writing humorous poetry satirizing the anomalies and ugliness is also centuries old. About thirty to forty years ago, humorous poetry was written in verse. But over time, many other forms of poetry were included in Hasya Kavita. Now comedy poetry is touring the stage not only in Hindi Khari Boli but also in other parallel languages of the Hindi like Haryanvi, Rajasthani, Chhattisgarhi, Bundeli, Bhojpuri and Brij language.

Conclusion

The contribution of humorous poetry in the popularity of Hindi Hasya Kavi Sammelan is certainly unforgettable. Kavi Sammelan has reached the upper echelons of the society due to its classic poems. But ordinary Hasya Kavita have done the work of reaching the Kavi Sammelan to the common man. Those poems which hardly anyone remembers after the Kavi Sammelan, but the feeling of tickle rising in the heart through that poem lasts for a long time. And it is this realization that makes Kavi Sammelan popular.