International Kavi Sammelan

International Kavi Sammelan

Kavi Sammelan is very popular among Hindi speaking people in India. When these people who like Kavi Sammelan start living abroad for their business or job, the pride and dignity of their language attracts them. The result of this attraction is International Kavi Sammelan. Kavi Sammelan held outside India can be called International Kavi Sammelan. Apart from Kavi Sammelan, many language related programs are held all over the world. In which some poetry recitation is also possible. But probably such programs do not come under the category of Kavi Sammelan.

इंटरनेशनल कवि सम्मेलन

कवि सम्मेलन भारत में हिंदी भाषी लोगो के बीच खूब लोकप्रिय है | कवि सम्मेलन को पसंद करने वाले यही लोग जब अपने कारोबार या नौकरी के सिलसिले में विदेशों में रहने लगते हैं तो अपनी भाषा का गौरव और गरिमा उन्हें अपनी ओर खींचती है | इसी आकर्षण का परिणाम है इंटरनेशनल कवि सम्मेलन | भारत से बाहर होने वाले कवि सम्मेलन को इंटरनेशनल कवि सम्मेलन की संज्ञा दी जा सकती है | कवि सम्मलेन से अलग भी भाषा से जुड़े बहुत से कार्यक्रम पूरी दुनिया में होते हैं | जिनमें थोड़ा बहुत कविता पाठ भी संभव है | लेकिन संभवतया इस तरह के कार्यक्रम कवि सम्मेलन की श्रेणी में नहीं आते |

इंटरनेशनल कवि

हिंदी भाषा से जुड़े ऐसे बहुत से कवि जो न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी कवि के रूप में यात्रा करते हैं | जिन कवियों की देश से बाहर कवि के रूप में माँग बनी रहती है उन्हें अन्तर्राष्टीय कवि की श्रेणी में रखा जा सकता है | हिंदी कवि सम्मेलन से जुड़े ऐसे अनेक कवि भारत के विभिन्य शहरों प्रांतों में हिंदी की सेवा में लगे हैं | कवि सम्मेलन के के माध्यम से कवि न सिर्फ सम्पूर्ण भारत में भ्रमण करते हैं बल्कि दूसरे देशों में एक कवि के रूप में उनकी मांग लगातार रहती है | मुख्य धारा के बहुत से कवि अन्य देशों में कवि सम्मेलन कर चुके हैं |

इंटरनेशनल कवि सम्मेलन ऑर्गनाइज़र

भारत में कवि सम्मेलन आयोजित करने के लिए हर शहर में कुछ संस्थाएँ काम करती हैं | शहर के कुछ चुनिंदा लोग बढ़-चढ़ कर इस तरह के आयोजन में हिस्सा लेते हैं | कवि सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी सँभालते हैं | ठीक इसी तरह से दुनिया के दुसरे देशों में भी कविता से प्रेम करने वाले लोग मौजूद हैं जो विदेशों में होने वाले कवि सम्मेलन की टीम निर्धारित करते हैं | समय तथा स्थान निर्धारित करते हैं | पैसे जुटाने काम भी उन्ही का होता है | देश और विदेश के आयोजकों का काम लगभग एक जैसा होता है | कुछ राजनितिक और व्यक्तिगत दबाव को छोड़कर आयोजक की भूमिका सभी जगह समान है |

इंटरनेशनल हिंदी कवि सम्मेलन समिति

दुनिया के अलग-अलग देशों में हिंदी भाषा से जुड़ी ऐसी बहुत सी संस्थाएँ बनी हुई हैं जो हिंदी भाषा से जुड़े अलग-अलग तरह के बहुत सारे कार्यक्रम करती हैं | कवि-सम्मेलन का आयोजन भी इनमें से एक है | इस तरह की संस्थाएँ भारत में भी कार्य करती हैं | लेकिन भारत में ये संस्थाएँ आपसी राजनीति के कारण इतनी सक्रिय नहीं रह पाती हैं | विदेशों में चूँकि समय का अभाव और समर्पण का भाव अधिक रहता है इस लिए ये संस्थाएँ अधिक सक्रियता से कार्य कर पाती हैं | यूरोप, अमेरिका, मध्य एशिया एवं अफ्रीका के अनेक देशों में इस तरह की हिंदी सेवी संस्थाएँ सक्रिय हैं |

International Poet

Many such poets associated with Hindi language travel as poets not only in India but also in other countries of the world. Poets who are in demand as poets outside the country can be placed in the category of International Poets. Many such poets associated with Hindi Kavi Sammelan are engaged in the service of Hindi in various cities and states of India. Through Kavi Sammelan, poets not only travel all over India but they are also in constant demand as poets in other countries. Many mainstream poets have organized kavi Sammelan in other countries.

International Kavi Sammelan Organizer

In India, some organizations work in every city to organize kavi Sammelan. Some selected people of the city participate in such events with great enthusiasm. They take the responsibility of organizing kavi Sammelan. Similarly, in other countries of the world too, There are people who love poetry who decide the team of kavi Sammelan organized abroad. They decide the time and place. They also have the responsibility of raising funds. The work of the organizers in India and abroad is almost the same. Except for some political and personal pressure, The role of the organizer is the same everywhere.

International Hindi Kavi Sammelan Samiti

There are many such organizations related to Hindi language in different countries of the world which organize many different types of programs related to Hindi language. Organizing kavi Sammelan is also one of them. Such organizations work in India too. But in India, these organizations are not able to remain so active due to internal politics. Since there is a lack of time and a greater sense of dedication in foreign countries, These organizations are able to work more actively. Such Hindi service organizations are active in many countries of Europe, America, Central Asia and Africa.